ब्रेकिंग
रील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहा

स्थापना दिवस पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने बताया पार्टी लक्ष्य, बोले- अब 4 नहीं 40 तक पहुंचना है

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की

स्थापना दिवस पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने बताया पार्टी लक्ष्य, बोले- अब 4 नहीं 40 तक पहुंचना है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनके मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि पार्टी आगे बढ़ रही है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी अपने मकसद को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और यह तय है कि हम गरीबों, पिछड़ों, दलितों के अधिकार को लेकर ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि हमने कम संसाधन में अच्छा प्रदर्शन किया है और आज हम उस जगह पहुंच गए हैं, जहां अब समाज के सभी वर्गों का साथ मिल रहा है, इसलिए अब चार विधायक नहीं 40 विधायक को जीत दिलाने तक पहुंचना है। 


सहनी ने कहा कि पार्टी में लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं और पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। पार्टी की पहचान आज बिहार में ही नही कई राज्यों तक पहुंच गई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर तैयारी जारी है। अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमे अपनी एकजुटता बनाये रखनी होगी। 


उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी की लड़ाई बिहार में निषाद आरक्षण की शुरू से रही है। इस मांग को लेकर आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम इस अधिकार को लेकर रहेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस पर वीआईपी प्रमुख और ' सन ऑफ मल्लाह ' मुकेश सहनी अपने समर्थकों के साथ तालाब में उतरे और मछली पकड़ी। इस दौरान उन्होंने कई अन्य मछलियों के साथ 40 किलोग्राम की मछली भी पकड़ी।

स्थापना दिवस पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने बताया पार्टी लक्ष्य, बोले- अब 4 नहीं 40 तक पहुंचना है


स्थापना दिवस पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने बताया पार्टी लक्ष्य, बोले- अब 4 नहीं 40 तक पहुंचना है


स्थापना दिवस पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने बताया पार्टी लक्ष्य, बोले- अब 4 नहीं 40 तक पहुंचना है

टैग्स