ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

‘नफरत की राजनीति करते हैं BJP-RSS, नहीं चाहते कि गरीब और दलित आगे बढ़े’ बेगूसराय में गरजे मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा और राष्ट

‘नफरत की राजनीति करते हैं BJP-RSS, नहीं चाहते कि गरीब और दलित आगे बढ़े’ बेगूसराय में गरजे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए यहां तक कहा कि अगर लोग भाजपा के साथ जाएंगे तो आने वाली नस्लें बर्बाद हो जाएंगी। 


मुकेश सहनी बेगूसराय में काली पूजा समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खुद को समाजवादी बताते हुए कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति और लोगों को तोड़ने का काम करती है जबकि हमलोग समाज को जोड़ने और सब को साथ लेकर चलने का काम करते हैं। 


उन्होंने भाजपा को 'भारत जलाओ पार्टी' बताते हुए कहा कि आज यह हिंदुओं को डराने का काम कर रही है। आज वे सरकार में हैं लेकिन फिर भी डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग कभी नहीं चाहते हैं कि गरीब, पिछड़े, दलित आगे बढ़े। वे इन्हें गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं। सहनी ने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे है। वह दिन दूर नहीं जब हम अपना मुकाम हासिल कर लेंगे। 


वीआईपी चीफ ने कहा कि कुछ दिन पहले तक निषाद समाज को कोई जानता तक नहीं था लेकिन इसी संघर्ष के जरिये हमलोगों ने अपनी पहचान बना ली है। पत्रकारों से के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमलोगों ने 4 विधायक विजयी बनाये थे, इस बार 40 विधायक बनाएंगे। जब विधायक अधिक होंगे तो सरकार में हिस्सेदारी ज्यादा होगी और जब हिस्सेदारी ज्यादा होगी तो समस्या का समाधान भी ज्यादा होगा। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट रहिए तभी मजबूत रह पाइयेगा।

टैग्स