ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Politics: VIP चीफ मुकेश सहनी 25 फरवरी को जाएंगे उत्तर प्रदेश, दिवंगत धर्मात्मा निषाद के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी आगामी 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश जाएंगे, जहां वह दिवंगत धर्मात्मा निषाद

Bihar Politics
सहनी जाएंगे उत्तर प्रदेश
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी आगामी 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश जाएंगे, जहां वह दिवंगत धर्मात्मा निषाद के परिजनों से मुलाकात करेंगे।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी 25 फरवरी को दिन के दो बजे यूपी के महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे निषाद पार्टी के युवा नेता और पूर्व प्रदेश सचिव रहे धर्मात्मा निषाद के शोकाकुल परिजनों से मिलेंगे।


धर्मात्मा निषाद पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि धर्मात्मा निषाद को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख के शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद पार्टी इस मामले को लेकर आगे की रणनीति बनाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता