ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: बिहार में बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल, RJD कार्यकर्ताओं पर तिरंगा फाड़ने और मारपीट का आरोप; थाने पहुंचा मामला

Bihar Politics: मोतिहारी में बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल हो गया। बीजेपी ने आरजेडी कार्यकर्ताओं पर तिरंगा फाड़ने, रथ को क्षतिग्रस्त करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। विधायक प्रमोद कुमार से बदसलूकी का भी दावा किया गया है।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान भारी बवाल हो गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान तिरंगा फाड़ा, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, और तोड़फोड़ एवं मारपीट की। इस मामले में बीजेपी ने आरजेडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराई है।


घटना ढेकहां मंडल के टिकुलिया गांव की है, जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता जुट गए और तिरंगा यात्रा के रथ को रोक दिया। इस दौरान मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार भी यात्रा में शामिल थे। बीजेपी का आरोप है कि उनके साथ भी बदसलूकी की गई। बीजेपी के ढेकहां मंडल अध्यक्ष नवल किशोर कुशवाहा ने मुफस्सिल थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


जिले के मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने बयान जारी कर घटना की जानकारी दी। शहजाद के अनुसार, तिरंगा यात्रा बीजेपी के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा थी, जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नवल किशोर कुशवाहा कर रहे थे। यात्रा में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार की भी उपस्थिति थी। 


उन्होंने बताया कि टिकुलिया गांव में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पहले रथ को रोका, फिर समझाने की कोशिश के बावजूद वे गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ पर उतर आए। बीजेपी का दावा है कि आरजेडी कार्यकर्ताओं ने न केवल तिरंगा यात्रा को बाधित किया, बल्कि रथ को क्षतिग्रस्त कर तिरंगे को फाड़ दिया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ और यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता