ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

मानसून सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में भी RJD का हंगामा, अग्निपथ पर बहस की मांग

PATNA : अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार विधान परिषद में आज मानसून सत्र के आखिरी दिन भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. दोपहर 12:00 बजे जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई, आरजेडी के एमएलसी स

मानसून सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में भी RJD का हंगामा, अग्निपथ पर बहस की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार विधान परिषद में आज मानसून सत्र के आखिरी दिन भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. दोपहर 12:00 बजे जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई, आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह सदन में उठ खड़े हुए. सुनील कुमार सिंह ने मधुबनी में आंदोलनकारी छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए इस मामले पर सदन में चर्चा की मांग रखी. इसके बाद रामचंद्रपुर में भी सदन में अपनी बात रखने लगे आरजेडी लगातार इस मसले पर सदन में बहस की मांग कर रहा था.


हालांकि आरजेडी के विधान पार्षदों की बात से कार्यकारी सभापति सहमत नहीं दिखे. कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि इस मसले पर सदन में यहां चर्चा करने से कुछ भी नहीं होगा. इसके बाद विधान परिषद में किशनगंज और पूर्णिया के इलाके में बाढ़ की स्थिति का मसला बीजेपी के विधान पार्षद दिलीप जायसवाल ने उठाया. इसी हंगामे के बीच सरकार की तरफ से सदन में एक रिपोर्ट भी पेश की गई.


हंगामे के बीच विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही नहीं शुरू हो पाई. आरजेडी के विधायक वेल में आकर धरने पर बैठ गए उनकी तरफ से लगातार नारेबाजी होती रही. इस मसले पर चुप रहे, जबकि बीजेपी के पार्षदों ने अग्निपथ योजना के विरोध पर आपत्ति जताई. इसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 1:00 बजे तक स्थगित कर दी गई.

टैग्स