ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Manjhi on Lalu: पहले टीका लगाते ही नहीं थे अब लगाने लगे हैं..महाकुंभ को लेकर लालू के बयान पर बरसे मांझी, कहा..वो बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं

जीतन राम मांझी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अभी तक 53 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। यूपी सरकार ने वहां बेहतर प्रबंध किया है। हम भी सपरिवार 18 फरवरी को राजधानी से जा रहे हैं और मगध से 19 को गया लौटेंगे।

BIHAR
लालू पर मांझी ने बोला हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में महाकुंभ जाने वाले वाले 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया ने जब पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से इसे लेकर सवाल पूछा तो वो भड़क गए और कहने लगे कि कुंभ का कोई मतलब है? एकदम फालतू है महाकुंभ। अब लालू के इस बयान को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। 


जीतन राम मांझी ने कहा कि पहले लालू टीका लगाते ही नहीं थे आज तीन भगा टीका लगाते है। हम कहते है कि चारों धाम की कल्पना महाकुंभ में इसलिए हुआ है कि सब जगह जाकर लोग सब परिस्थितियों को समझें। संगम ऐसी जगह होता है जहां स्नान करना उत्तम कहलाता है। उन्होंने योगी सरकार की जमकर तारीफ की कहा कि महाकुंभ में अभी तक 53 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। यूपी की सरकार ने अच्छी व्यवस्था कर रखी है। यह काबिले तारीफ है।


 वही कुंभ जाने के दौरान दिल्ली में हुई घटना पर मांझी ने कहा कि आने-जाने में पहले हम पहले हम जाने के क्रम में अगर कोई घटना घट जाती है तो उसे आकस्मिक कहा जाता है। घटना कोई प्रायोजित नहीं होती है। घटना जो हुई है उसके लिए उनको मुआवजा दिया जा रहा है। और पूरी स्थिति की जानकारी ली जा रही है कि घटना क्यों घटी। 


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग लालू यादव ने की है इस पर मांझी ने कहा कि लालू तो कहेंगे ही जो हार जाता है वह ऐसी ही बातें कहता है। लालू कुछ-कुछ बोलकर अपना मन बहला रहे हैं। मांझी भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को वो पूरे परिवार के साथ गया से ही राजधानी पकड़ेंगे और अगले दिन 19 फरवरी को मगध से वापस लौट आएंगे। 

टैग्स

संबंधित खबरें