ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

Maharashtra Election: चुनाव प्रचार के दौरान एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, रोड शो बीच में ही छोड़कर हुए रवाना

DESK: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शनिवार को महायुति के लिए चुनाव प्रचार करने जलगांव पहुंचे एक्टर गोविंदा की तबी

Maharashtra Election: चुनाव प्रचार के दौरान एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, रोड शो बीच में ही छोड़कर हुए रवाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शनिवार को महायुति के लिए चुनाव प्रचार करने जलगांव पहुंचे एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने और पैर में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रोड शो बीच में छोड़कर मुंबई रवाना होना पड़ा। 


दरअसल, एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में गोविंदा शिवसेना उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा में शामिल हो रहे हैं और मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं। इसी दौरान शनिवार को वह रोड शो करने के लिए जलगांव पहुंचे थे लेकिन कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर उन्हें जाना पड़ा।


20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। अभी तमाम पार्टियां अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटी हैं। चुनावी मैदान में उतरे दलों ने अपनी जीत सुनिश्चत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले वह अधिक से अधिक लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने की रणनीति पर काम कर रही हैं।


बता दें कि हाल ही में गोविंदा के घुटने में उनके घर में ही गोली लग गई थी। गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वह अपनी रिवॉल्वर को साफ कर बैग में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर हाथ से छूटकर नीचे गिर गई। रिवॉल्वर के गिरते ही गोली चली, जो उनके घुटने में जाकर लग गई थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।