ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Maharashtra: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की जान को खतरा! गाड़ी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस अलर्ट

Eknath Shinde Receives Threat: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई की गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स से ईमेल मिला, जिसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Eknath Shinde Receives Threat
डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की जान को खतरा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Eknath Shinde Receives Threat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स का ईमेल मिला है। जिसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।


जानकारी के अनुसार मुंबई के गोरेगांव पुलिस के साथ जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन और मंत्रालय को भी धमकी भरा ईमेल आया है। अज्ञात शख्स ने इस ईमेल में एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ईमेल मिलते ही एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डिप्टी सीएम को मारने की धमकी भरा ये ईमेल किसने भेजा है। क्राइम ब्रांच समेत अन्य एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। 


आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गई हो। इससे पहले पिछले महीने ही उन्हें धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता