ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब आएगा रिजल्ट

DESK : हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब देश के दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव के तारीखों की घोषणा आज की गई। इसको लेकर चुनाव आयोग ने प्

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब आएगा रिजल्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब देश के दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव के तारीखों की घोषणा आज की गई। इसको लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव तारीखों का एलान किया। इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही 50 सीटों पर उपचुनाव के तारीखों की भी घोषणा की गई। 


दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं झारखंड की बात की जाए तो वहां 5 जनवरी 2025 को सदन का कार्यकाल खत्म होगा। इससे पहले अगले महीने के अंत तक मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के आसार हैं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी। वहीं झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी। 


चुनाव आयोग ने बताया कि, महाराष्ट्र में एक चरण का चुनाव पूरे करवाए जाएंगे। इसको लेकर वोटिंग की तारीख 20 नवंबर तय किया गया है। इसके पहले चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख 22 अक्टूबर होगा, इसके साथ ही नामांकन दर्ज करवाने की आखरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। जबकि नामांकन फॉर्म की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी, इसके साथ की नाम वापसी की तारीख 03 नवंबर तक होगी। इसके अलावा यहां काउंटिंग की तारीख 23 नवंबर तय की गई है। 


इधर, झारखंड में दो चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। इसको लेकर तारीखों का एलान भी किया गया है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान किए जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके अलावा उपचुनाव के तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। बिहार की चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे।


इधर चुनाव तारीखों के ऐलान से ठीक पहले एकनाथ शिंदे की सरकार ने सरकारी कर्मियों को बड़ा उपहार दिया हैं। सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मियों को बोनस देने का निर्णय लिया है।