ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

मकर संक्रांति भोज के लिए पटना पहुंचे गोहिल, सदाकत आश्रम में होगा महागठबंधन के नेताओं का जुटान

PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर लालू राबड़ी आवास पर भले ही चूड़ा दही भोज का आयोजन नहीं हो रहा हो लेकिन कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन के दिग्गजों का जुटान होगा।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर लालू राबड़ी आवास पर भले ही चूड़ा दही भोज का आयोजन नहीं हो रहा हो लेकिन कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन के दिग्गजों का जुटान होगा। 15 जनवरी को सदाकत आश्रम में चूड़ा दही भोज का आयोजन कांग्रेस की तरफ से किया गया है जिसमें महागठबंधन के सभी नेताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल मकर संक्रांति भोज में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम ही पटना पहुंच चुके हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को न्योता भेजा जा चुका है। एनडीए के दही चूड़ा भोज को देखते हुए महागठबंधन भी मकर संक्रांति पर एकजुटता दिखाएगा। कांग्रेस ने इसके अलावा वामदलों से सीपीआई, सीपीआई, माले और एनसीपी के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। 

मकर सक्रांति के मौके पर जुड़ा नहीं भोज का आयोजन लगातार राजनीतिक गलियारों में चल रहा है कांग्रेस के विधायक अवधेश कुमार सिंह के आवास पर आज भोज का आयोजन किया गया है जहां कांग्रेस के अलावे महागठबंधन के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपने आवास पर आज मकर संक्रांति भोज का आयोजन कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता