ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई

फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?

Bihar Politics: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर RLM ने राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के तीन विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दिया है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।



दरअसल, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी सीट पर NDA ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के आनंद पुष्कर को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता राम पुकार सिन्हा ने गठबंधन के फैसले के विपरीत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। इसको लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया।



मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीनों विधायकों ने राम पुकार सिन्हा के समर्थन का ऐलान कर दिया। इससे पार्टी के अंदर खींचतान बढ़ गई।  इस पूरे घटनाक्रम के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राम पुकार सिन्हा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। 



पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि NDA के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है। इससे पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है। पत्र के मुताबिक, पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देशानुसार राम पुकार सिन्हा को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब बड़ा सवाल है कि क्या आरएलएम बागी हो चुके पार्टी के तीन विधायकों  पर भी एक्शन लेगी?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता