ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की घोषणा की है। इसे लेकर अधिसूचना जारी की गयी है। नीचे देखिये पूरी लिस्ट...

दिल्ली न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की घोषणा की है। 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। राष्ट्रपति भवन ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। 


राजभवन से जारी अधिसूचना के अनुसार ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. धल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल थे, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर केरलम के राज्यपाल थे। नई नियुक्तियों के तहत दोनों को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं, ब्रज मोहन राम, डॉ. सुधा यादव, डॉ. धल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम को क्रमशः ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


राष्ट्रपति भवन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन सभी नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तारीख से लागू होगा।

Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

टैग्स