ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में 4 आतंकवादियों की दर्दनाक मौत की खबर है। मारे गए आतंकियो में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मुहम्मद फैजान भी शामिल बताया जा रहा है।

दिल्ली न्यूज
LoC पर सुरक्षा अलर्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार पाकिस्तानी आतंकवादियों की बारूदी सुरंग विस्फोट में मौत होने की खबर है। यह घटना कृष्णा घाटी सेक्टर के सतवाल-नकी इलाके में हुई। मारे गए आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मुहम्मद फैजान भी शामिल बताया जा रहा है।


रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को कुछ आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से चारों की मौत हो गई।


मारे गए आतंकवादियों की पहचान

मृत आतंकवादियों की पहचान मुहम्मद फैजान, मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद वकास और मुहम्मद आसिम के रूप में हुई है। ये सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की हजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर के निवासी बताए गए हैं।


अधिकारियों के अनुसार, सतवाल-नकी क्षेत्र का इस्तेमाल पहले भी घुसपैठ के रास्ते के तौर पर किया जाता रहा है। सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।


LoC पर सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने संबंधित सेक्टर में सतर्कता बढ़ा दी है। नियंत्रण रेखा के आसपास निगरानी तेज कर दी गई है, ताकि घुसपैठ की किसी अन्य कोशिश को रोका जा सके।


मेंढर में दो पुरानी बारूदी सुरंगें नष्ट

इस बीच, सेना के जवानों ने मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सीमा बाड़ के पास दो पुरानी बारूदी सुरंगों का पता लगाया। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को रास्ते के निर्माण के दौरान सुबह 8 बजकर 25 मिनट और दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर इन सुरंगों का पता चला।


इसके बाद सेना के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए दोनों बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में इस इलाके में करीब 12 बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया गया है।


LoC पर घुसपैठ की कोशिश और पुरानी बारूदी सुरंगों की बरामदगी के बाद सुरक्षा बल इलाके की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

टैग्स