ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Maha Kumbh 2025: समाजवादी पार्टी के चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे और संगम में स्नान किया. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में की गई व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Maha Kumbh 2025
अखिलेश यादव ने संगम में किया स्नान
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 144 साल बाद लगे महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहा हैं। आम लोगों के साथ साथ विभिन्न दलों के नेता और मंत्री भी महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के चीफ सांसद अखिलेश यादव भी रविवार को प्रयागराज पहुंचे और संगम में स्नान किया।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ में सबी लोग बिना बुलाए ही आते हैं और अपनी निजी आस्था से संगम में डुबकी लगाते हैं। अखिलेश यादव ने संगम में 11 डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि विभाजनकारी और नाकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार में बैठे लोगों को इस आयोजन को खेल आयोजन नहीं बनाना चाहिए।


सपा प्रमुख ने कहा कि हमने देखा कि दूर-दूर से जो बुजुर्ग यहां आ रहे हैं उनके लिए जिस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए थी वैसी व्यवस्था नहीं की गई है। कुंभ में सद्भावना और सहनशीलता बनी रहनी चाहिए, महाकुंभ बंटवारे की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चले न चले सरकार कैसे बचेगी, जब सरकार नहीं होगी तो बुलडोजर किसके पास होगा।


उन्होंने कहा कि नेता जी के समय में जो कुंभ हुआ था, तब कम संसाधन में कुंभ करा गया था। यहां लोगों को चलने में असुविधा हो रही है। बुजुर्गों के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए ताकी उन्हें अधिक चलना नहीं पड़े। 10 हजार करोड़ रुपए में क्या कुछ नहीं हो सकता था। सरकार 10 हजार करोड़ का बजट महाकुंभ को दे लेकिन लोगों को समस्याएं नहीं होनी चाहिए। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता