ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहारी कब तक गुजरात में जाकर मजदूरी करता रहेगा? प्रशांत किशोर का प्रधानमंत्री मोदी से तीखा सवाल

MADHEPURA: मधेपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के तो गांव- गांव में फैक्ट

बिहारी कब तक गुजरात में जाकर मजदूरी करता रहेगा? प्रशांत किशोर का प्रधानमंत्री मोदी से तीखा सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के तो गांव- गांव में फैक्ट्रियां लगवाई गईं लेकिन बिहार की अनदेखी की गयी। जिस कारण से पूरे बिहार के युवा गुजरात जाकर मज़दूरी करने के लिए मजबूर हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार ने उनको पिछले तीन चुनावों से बड़ी संख्या में सांसद जीताकर दिए लेकिन अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने कभी भी बिहार के युवाओं के पलायन की समस्या को रोकने के लिए एक भी बैठक नहीं की। किसी ने आपसे मंदिर के नाम पर वोट लिया, किसी ने आपको जाति के नाम पर ठगा, किसी ने आपसे चार किलो मुफ्त अनाज का वादा करके आपका वोट लिया लेकिन किसी ने आपसे आपके बच्चों की शिक्षा या रोज़गार पर वोट मांगा? इसलिए जब आप बबूल बोएंगे, तो आम कहां से खाएंगे?


प्रशांत किशोर ने आम लोगों से कहा कि जिस तरह आपने मंदिर के लिए वोट दिया और आपको मिला, जिस तरह आपने गैस के सिलिंडर के लिए वोट दिया और आपको मिला, यह अलग बात है कि उस सिलिंडर की किमत आज 1000 - 1200 हैं। उसी तरह जब आप अपने बच्चों की शिक्षा और रोज़गार के लिए वोट देंगे, तभी तो आपके बच्चों को रोज़गार मिलेगा, नहीं तो मोदी जी गुजरात के विकास के नाम पर आपसे वोट लेते रहेंगे और आपके बच्चे वहां जाकर मज़दूरी ही करते रहेंगे।