ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

मधेपुरा से JDU के दिनेश चंद्र यादव लोकसभा चुनाव जीते, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

MADHEPURA: मधेपुरा से जेडीयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव लोकसभा का चुनाव जीत गये हैं। उनके इस जीत से जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। दिनेश चंद्र यादव के आवास प

मधेपुरा से JDU के दिनेश चंद्र यादव लोकसभा चुनाव जीते, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा से जेडीयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव लोकसभा का चुनाव जीत गये हैं। उनके इस जीत से जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। दिनेश चंद्र यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यकर्ताओं ने आज होली और दीवाली मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।


मधेपुरा लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाई है। वे करीब डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत गये हैं। सहरसा स्थित दिनेश चंद यादव के आवास पर परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर देखी जा रही है। परिवार के लोगों से लेकर समर्थकों तक जीत के जश्न में डूबे हुए है। दिनेश चंद्र यादव खुद पत्नी रेणु सिन्हा के साथ-साथ परिवार के कई अन्य लोग मौजूद हैं। जहां एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी जा रही है।


साथ ही आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया जा रहा है। मधेपुरा लोकसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव का सीधा मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप से था। राजद प्रत्याशी डॉक्टर कुमार चंद्रदीप से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव ने भारी मतों से जीत का अंतर बना लिया। सिर्फ जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी रह गया है। 


वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए एनडीए उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि विकास के नाम पर लोगों ने वोट किया है। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों की हर एक उम्मीद पर वे हमेशा खरा उतरने का काम करेंगे। साथ ही साथ जो विकास का काम रुका हुआ है, उसे पूरा करेंगे। मधेपुरा लोकसभा की जनता को उन्होंने बधाई भी दी है।

टैग्स