ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

लोस चुनाव के 6 महीने बाद भी बक्सर में प्रत्याशियों की लड़ाई: मिथिलेश तिवारी ने सांसद सुधाकर सिंह पर मुकदमा किया

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म हुए लगभग 6 महीने हो गये हैं. लेकिन बिहार के बक्सर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की लड़ाई जारी है. बक्सर से चुनाव जीतने वाले आरजेडी के सुधाकर सिंह पर बीजेपी के

लोस चुनाव के 6 महीने बाद भी बक्सर में प्रत्याशियों की लड़ाई: मिथिलेश तिवारी ने सांसद सुधाकर सिंह पर मुकदमा किया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म हुए लगभग 6 महीने हो गये हैं. लेकिन बिहार के बक्सर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की लड़ाई जारी है. बक्सर से चुनाव जीतने वाले आरजेडी के सुधाकर सिंह पर बीजेपी के उम्मीदवार रहे मिथलेश तिवारी ने मुकदमा कर दिया है. मिथलेश तिवारी कह रहे हैं कि सुधाकर सिंह चुनाव खत्म होने के बाद भी झूठे आरोप लगा रहे हैं, लिहाजा उन्हें कोर्ट जाना पड़ा है.


बिहार भाजपा के प्रदेश  महामंत्री और पिछले लोकसभा चुनाव में बक्सर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी ने पटना कोर्ट में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह पर आधारहीन और झूठे आरोप लगाने को लेकर मानहानि का मुकदमा किया है. पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराए गए परिवाद पत्र  संख्या में मिथलेश तिवारी ने कहा है कि बक्सर के सांसद ने मुझ पर झूठे आरोप लगाये हैं जो आपराधिक मानहानि का मामला है.


मिथलेश तिवारी ने कहा है कि सुधाकर सिंह ने 29 सितंबर को एक इंटरव्यू में कहा कि बक्सर में मैंने 12 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. इस दौरान उन्होंने मेरे खिलाफ असंसदीय, असत्य, अपमानजनक एवं आधारहीन आरोपों एवं भाषा का भी प्रयोग किया.


इस इंटरव्यू के बाद मिथलेश तिवारी ने अधिवक्ता के माध्यम से सुधाकर सिंह को कानूनी नोटिस भेज कर एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का समय दिया था. 5 अक्टूबर को सांसद सुधाकर सिंह को मिथलेश तिवारी के वकील की लीगल नोटिस मिल गई इसके बावजूद उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद मिथलेश तिवारी ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मुकदमा दायर किया है.


श्री तिवारी ने बक्सर सांसद के इस इंटरव्यू की सीडी भी माननीय न्यायालय  के समक्ष उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का झूठा बयान एक माननीय सांसद का होगा ये माननीय न्यायालय को तय करना है । इनकी नीयत केवल मेरी मानहानि का ही नहीं बल्कि झूठे आरोपों से बक्सर में मेरे परिवार, मेरे शुभचिंतकों को भी स्थानीय लोगों की नजरों में गिराने और जांच एजेंसियों की नजरों में झूठे मुकदमों में फंसाने की है। 


उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कहा है कि सभी दस्तावेजी साक्ष्य, सी.डी मैंने न्यायालय को उपलब्ध करा दिया है और आशा है माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी मा सांसद के खिलाफ अवश्य दंडात्मक  कार्रवाई किया जाएगा ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता