ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Liquor Ban in Bihar: शराबबंदी वाले राज्य में 30 लाख की विदेशी शराब जब्त, UP से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

बिहार के गोपालगंज में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 लाख रुपए की शराब को जब्त किया है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से शराब की खेप ट्रक से बिहार पहुंची थी.

Liquor Ban in Bihar
शराब माफिया के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Liquor Ban in Bihar: शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन अवैध शराब पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब गोपालगंज में पुलिस ने यूपी से लायी जा रही करीब 30 लाख रुपए की विदेशी शराब को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर भोरे थाने की पुलिस ने की है। 


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप यूपी से बिहार जा रही है। सूचना मिलते ही लेडी सिंघम के नाम से मशहूर भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ब्लॉक मोड़ के समीप वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक ट्रक में तहखाना बनाकर रखी गयी करीब 2894 लीटर विदेशी शराब को बरामद कर लिया। 


इस दौरान ट्रक ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि शराब की खेप किसके कहने पर बिहार लायी जा रही थी। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। शराब की बड़ी खेप मिलने के बाद बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। वही शराब माफिया व वाहन स्वामी की पहचान कर ली गयी है।


उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की बड़ी खेप आने वाली है। सूचना के बाद ब्लॉक मोड़ पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान एक ट्रक की जांच की तो तहखाना बनाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी गयी थी। 

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज