ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में BJP का तंज, बोले संजय जायसवाल ... काश ! लालू के बच्चों ने उनसे पूछा होता .. क्यों कर रहे घोटला

PATNA : नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार के ऊपर ईडी और सीबीआई की रेड चल रही है। ईडी की टीम ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली और पूर्व विधायक अबु दोजाना

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में BJP का तंज, बोले संजय जायसवाल ... काश ! लालू के बच्चों ने उनसे पूछा होता .. क्यों कर रहे घोटला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार के ऊपर ईडी और सीबीआई की रेड चल रही है। ईडी की टीम ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली और पूर्व विधायक अबु दोजाना के पटना व लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी के तीन बेटियों के आवास पर छापेमारी की है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने लालू परिवार पर गहरा तंज कसा है। 


बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि, कसी भी मनुष्य को अपने कुकर्मों की सजा इसी जीवन में भुगतनी पड़ती है और लालू परिवार उसका साक्षात उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, अगर पिता अगर गलत काम करे, तो उसे रोकना भी बच्चों का ही काम होता है। इसलिए राजद सुप्रीमों के बच्चों द्वारा उनसे यह पूछ लिया गया होता कि, पिताजी आपको और मां को बिहार का मुख्यमंत्री बिहार की जनता ने बनाया। उस समय आपने 10 हजार करोड़ का घोटाला किया और जेल भी गये। जेल से आने के पश्चात सांसद बन कर रेल मंत्री बने। जब आपके पास इतने ज्यादा पैसे घोटाले के हो ही गये थे, तो फिर गरीबों को नौकरी देकर उनकी जमीन हम सभी के नाम पर लिखाने की क्या आवश्यकता थी? आज आपके कुकर्म के कारण हम सब पर भी जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। 


डॉ जायसवाल ने कहा कि लालू परिवार की स्थिति हर उस व्यक्ति के लिए सबक है, जो भ्रष्टाचार के पैसों से अपने परिवार की खुशी खरीदता है। हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब यहीं देकर जाना है। क्योंकि जीवन के बाद स्वर्ग और नर्क क्या होता है किसी को पता नहीं। इसलिए जो कुछ भी इस परिवार ने बोया है उसे तो काटना ही पड़ेगा। 


आपको बताते चलें कि, लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों के 24 ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं।  इन तस्वीरों में लालू परिवार के ठिकानों से बरामद हुई नोटों की गड्डियों के साथ साथ सोने की बिस्किट और गहने जेवरात हैं। ईडी ने दावा किया है कि उसकी छापेमारी में 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है।