ब्रेकिंग
विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशन विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशन

Bihar Politics : लैंड फॉर जॉब मामले में आज होगी अहम सुनवाई, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती भी आरोपी

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो और यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद समेत आठ आरोपियों की जमीन के बदले नौकरी मामले में सोमवार को नई दिल्ली स्थित राउंज एवेन्यू क

Bihar Politics : लैंड फॉर जॉब मामले में आज होगी अहम सुनवाई,  पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती भी आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो और यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद समेत आठ आरोपियों की जमीन के बदले नौकरी मामले में सोमवार को नई दिल्ली स्थित राउंज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होगी। इनमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की भी पेशी शामिल है। इसको लेकर लालू यादव समेत सभी आरोपी दिल्ली पहुंच गये हैं।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामला देश का काफी चर्चित मामला है जिसमें लालू परिवार के अधिकांश सदस्य आरोपी है। लालू यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते उन्होंने कई लोगों से जमीन लेकर रेलवे में गलत तरीके से नौकरी दिलाई। हालांकि, नौकरी के बदले जमीन मामले में पहली बार ईडी द्वारा दाखिल किए गए पूरक आरोप पत्र में तेजप्रताप यादव का नाम आया है और वे भी आरोपी बनाए गए हैं। 


वहीं, पेशी को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार की शाम अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पुत्री डॉ. मीसा भारती के साथ पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जबकि, तेजस्वी प्रसाद यादव के विदेश प्रवास से देर रात तक दिल्ली लौट आए हैं। वहीं, तेजप्रताप यादव फिलहाल  दिल्ली में ही है। नौकरी के बदले जमीन मामले में 6 अगस्त को ईडी ने 11 लोगों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें तीन आरोपी की मृत्यु हो चुकी है।


बता दें कि यह  मामला 2004 से 2009 के बीच का है। जब लालू यादव मनमोहन सिंह की यूपीए वन सरकार में रेल मंत्री थे। लालू यादव पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले लाभुकों से जमीनें ली जिसे अपने परिवार के भिन्न भिन्न सदस्यों के नाम करवाया। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। इस केस को लेकर लालू यादव न सिर्फ बदनाम हुए बल्कि उनके परिवार के कई सदस्य भी परेशान हुए।