ब्रेकिंग
‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीचिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहींजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनपान की दुकान पर काम करने से लेकर अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी तक... बिहार के नीरज को मिली 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप, ऐसे बदली जिंदगीट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीचिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहींजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनपान की दुकान पर काम करने से लेकर अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी तक... बिहार के नीरज को मिली 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप, ऐसे बदली जिंदगीट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..

‘सरकार के डबल इंजन में आग लग गई’, तेजस्वी के बयान पर कुशवाहा का पलटवार, पूछा- उनके कलेजा पर सांप क्यों लोट रहा?

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उसे बयान पर कटाक्ष किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि डबल इंजन की सरकार के डबल इंजन में आग लग गई है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि एनडीए सरकार के डबल इंजन में आग लग गई है। इसपर एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ना पलटवार किया है और पूछा है कि तेजस्वी यादव के कलेजा पर सांप क्यों लोट रहा है?



तेजस्वी के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके कलेजा पर सांप लोट रहा है। बौखलाहट में इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। यह अलग बात है कि बाकीपुर में एनडीए की भी हार हुई, लेकिन उनके गठबंधन के प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई। जनाधार खिसकने से बौखलाहट में इस तरह के बयान आना सामान्य बात है। 



उपेंद्र कुशवाहा सासाराम के एक निजी पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। स्थानीय भाजपा नेता चंद्रशेखर पासवान के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपेंद्र कुशवाहा बिहार में वित्तीय संकट के आरोप के सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें उनकी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। 



कुशवाहा ने कहा कि जहां तक वित्तीय मामला है, इसमें उतार-चढ़ाव आते रहता है। लेकिन बिहार की जो समस्याएं हैं, उसे पर लगातार काम हो रहा है। बाढ़ से लेकर सुखार तक सरकार तमाम काम कर रही है। ऐसे में यह आरोप कहीं से भी साबित नहीं होता है। कार्यक्रम में जदयू विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता