ब्रेकिंग
कौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीचिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहींकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीचिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहीं

‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वी

Bihar Politics: बिहार के जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सरकार क

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि सरकार को न तो कोई शर्म है और ना ही लाज रह गई है।



तेजस्वी यादव न कहा कि बहुत ही दुखद घटना हुई है। इस प्रकार की जो घटना हुई है उसको लेकर हमलोग शर्मिंदा हैं लेकिन सरकार को न तो कोई शर्म है और ना ही लाज रह गई है। यही सम्राट चौधरी कहते थे कि रात में भी लड़कियां फ्री होकर घूम रही हैं और पहले लड़की लोग घूमती नहीं थी। सम्राट चौधरी के बयान पर एक संदेह पैदा करने वाली घटना जमुई में हुई है।



तेजस्वी ने कहा कि बिहार में आज लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। दिन हो या रात हो, कॉलेजो हो या स्कूल हो, सड़क हो या हॉस्टल हो, घर के बाहर हो या अंदर हो, बिहार में महिलाओं पर जिस तरह से अत्याचार बढ़ा है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है। बिहार की किसी भी लड़की से जाकर पूछ लीजिए, कोई खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती है और यही सच्चाई है। दुख तो इस बात की है कि जहां सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, वहां ये मामले को दबाने और छिपाने का काम करते हैं।



उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक स्थिति हो गई है। अब तो दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कोई फोटो भी खींचाने जा रहा है तो उसके साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बिहार में पूरी तरीके से गुंडाराज कायम हो चुका है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस को ही गुंडा बनाया जा रहा है। एक बिहारी होने के नाते जब भी इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं तो हमलोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है।



तेजस्वी ने कहा कि कम से कम सरकार को ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेना चाहिए। हत्या, लूट, अपहरण जैसे वारदात भी बिहार में हो रहे हैं। बिहार के लोग इस सरकार को झेल रहे हैं और अब यह बर्दाश्त करने के लायक नहीं रह गई है। राहुल गांधी का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिल्कुल सही बात है बिहार का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता