MADHUBANI: मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कृष्णाष्टमी में ननिहाल आए करीब 6 वर्षीय बच्चे की ह'त्या का आरोप उसकी मामी पर लगा है। मृ'त बच्चे की पहचान सुशांत कुमार, पिता अमर भंडारी, निवासी दुर्गापट्टी गांव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत कुमार अपने माता-पिता के साथ कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल अकौर गांव आया था। सोमवार की सुबह बच्चा अपने नानी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ था, सभी खाना खाने के बाद सोने गये, कुछ देर बाद सभी ने बच्चे कि खोज की तो वही कहीं नहीं मिला, लिहाजा परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करने लगे।
काफी खोजबीन के बाद शाम में बच्चे के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बच्चा पास के ही एक गड्ढे में बोर में बंद मिला। बच्चे कि दम घुटने से मौ'त हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, बच्चे की मामी पर ह'त्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बच्चे की ह'त्या करने के बाद उसके श'व को बोरे में बांधकर एक गड्ढे में छिपा दिया गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और अकौर गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिलहाल ह'त्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





