ब्रेकिंग
UPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वीUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा‘इन्हें न तो कोई शर्म है और ना ही लाज’, जमुई की घटना को लेकर NDA सरकार पर बरसे तेजस्वी

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar Politics: बडी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक सूचना नहीं है।

Bihar Politics
अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बडी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान होना अभी बाकी है।



जानकारी के मुताबिक, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के सभापति के पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद जेडीयू के कोटे में जा सकती है। अवधेश नारायण सिंह बीजेपी के एमएलसी हैं लेकिन एनडीए के तय फॉर्मूले के तहत अब सभापति का पद जेडीयू के खाते में जाना तय माना जा रहा है।



माना जा रहा है कि जेडीयू एमएलसी और विधान परिषद के उपसभापति रामबचन राय को अगला सभापति बनाया जा सकता है। बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी आलाकमान की तरफ से निर्देश मिलने के बाद अवधेश नारायण सिंह ने सभापति के पद से अपना इस्तीफा देने की घोषणा की है।



अवधेश नारायण सिंह के पद छोड़ने के बाद जेडीयू कोटे के मौजूदा उपसभापति रामवचन राय को पहले कार्यकारी सभापति बनाया जा सकता है, इसके बाद सभापति पद के लिए औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साल 2024 में रामवचन राय निर्विरोध उपसभापति चुने गए थे। अब सभापति के इस्तीफे के बाद इस पर के लिए उनके नाम की चर्चा हो रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता