ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

Land For job Scam: लैंड फॉर जॉब केस में लालू फैमिली को बड़ी राहत, तेजप्रताप और हेमा यादव समेत कई आरोपियों को मिली बेल

Land For job Scam: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार समेत अन्य आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आ

Land For job case
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Land For job Scam: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार समेत अन्य आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश होने का समन जारी किया था। कोर्ट ने इस मामले में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बेटी हेमा यादव समेत कई अन्य आरोपियों को बेल दे दी है।


इस मामले में लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 50 हजार के निजी मुचलके और एक सिक्योरिटी बॉन्ड पर सभी आरोपियों को बेल दे दिया। लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत 103 लोग आरोपी बनाए गए हैं। इससे पहले सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने इस मामले में लालू, तेजस्वी, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 8 आरोपियों को पहले ही पेशी से राहत दे रखी है।


पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तेजप्रताप यादव और हेमा यादव समेत अन्य को समन भेजकर 11 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर आज लालू प्रसाद की बेटी हेमा यादव और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कोर्ट के समक्ष पेश हुए। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने हेमा यादव और तेज प्रताप यादव समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी।