ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू प्रसाद से ED की पूछताछ खत्म, 4 घंटे तक तीखे सवालों से हुआ सामना

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री और आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद से ईडी पूछताछ खत्म हो गई है। ईडी के अधिक

Land For Job Case
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री और आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद से ईडी पूछताछ खत्म हो गई है। ईडी के अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक लालू प्रसाद से लैंड फॉर जॉब केस से जुड़े सवाल पूछे। चार घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने लालू प्रसाद को घर जाने को कहा। पूछताछ खत्म होने के बाद लालू प्रसाद राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब केस में ईडी की टीम ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव को समन भेजकर पूछताछ के लिए पटना स्थित दफ्तर बुलाया था। ईडी के समन पर 18 मार्च को पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे थे, जहां ईडी की टीम ने उनसे अलग-अलग पूछताछ की थी। इसी मामले में ईडी ने आज तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद से पूछताछ की है।


इससे पहले 18 मार्च को ईडी ने राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से लंबी पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा था कि उनके नाम से जो जमीन है वह उन्होंने कैसे अर्जित किया है। इसके साथ ही ईडी ने पूछा था कि जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन लिया गया उनको कैसे जानती है? आप उन लोगो से पहली बार कब मिली? उन लोगो को नौकरी देने के लिए आपने पैरवी किया तो क्यों? आपके बेटे तेजस्वी यादव ने जो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदा उसके बारे में आप क्या जानती हैं? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब ईडी तलाश रही है।


आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया था। रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू प्रसाद ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई थी। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं थी।  सीबीआई और ईडी इस मामले की अलग-अलग जांच कर रहे हैं।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता