ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में आज राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ करेगी ED, तीखे सवालों से होगा सामना

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में आज तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजप्रताप यादव से ईडी पूछताछ करेगी. पटना स्थित ईडी दफ्तर में दोनों से पूछताछ होगी.

Land For Job Case
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Land For Job Case: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज लैंड फॉर जॉब मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ हो सकती है। उन्हें पटना स्थित ईडी दफ्तर में सुबह 10 बजे बुलाया गया है। इसके अलावा, सूत्रों के अनुसार, ईडी तेजप्रताप यादव से भी आज पूछताछ कर सकती है। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने लालू परिवार को समन भेजा है, जिसके बाद अब पूछताछ की कार्रवाई हो सकती है। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी आज दोपहर में तेजप्रताप यादव से पूछताछ करेगी। वहीं, ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले, 29 जनवरी को ईडी ने लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी, जबकि पिछले साल 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। आज राबड़ी देवी और तेजप्रताप की पेशी ईडी के सामने हो सकती है।


लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं। 


आरोप के अनुसार, लालू परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल की थी, जबकि उस समय के सरकारी दर के अनुसार, जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी। इन जमीनों के अधिकतर मामलों में मालिकों को कैश में भुगतान किया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता