ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

लालू यादव हाजिर हों! बेटी के साथ राबड़ी देवी की आज CBI कोर्ट में होगी पेशी, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप

PATNA : जमीन के बदले नौकरी केस में दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में आज राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भार

लालू यादव हाजिर हों! बेटी के साथ राबड़ी देवी की आज CBI कोर्ट में होगी पेशी, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : जमीन के बदले नौकरी केस में दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में आज राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती पेश होंगे। इसको लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मंगलवार को पटना से नई दिल्ली पहुंची है। जबकि लालू यादव और मीसा भारती दिल्ली में ही मौजूद हैं। इससे पहले भी राबड़ी देवी से पटना में उनके आवास पर सीबीआई ने घंटों पूछताछ की थी। उसके अगले ही दिन दिल्ली में लालू यादव से भी पूछताछ हुई थी।


दरअसल, विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था और उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। जिसके बाद अब आज इन लोगों को पेश होना है। इनलोगों के ऊपर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के कथित आरोपों को लेकर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। 


मालुम हो कि, इससे पहले इसी मामले में 6 मार्च को पटना में राबड़ी देवी से करीब तीन घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की थी। उसके बाद, राजद प्रमुख लालू प्रसाद से भी दिल्ली में पूछताछ की गई थी। 10 मार्च को इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों व अन्य करीबियों के यहां छापेमारी की थी। इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित आवास भी शामिल था। इसी मामले में सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।


आपको बताते चलें कि, लालू प्रसाद यादव और उनका पूरा परिवार जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले के आरोपों में घिरा है। सीबीआई की पूछताछ भी अलग-अलग आरोपियों से हो रही है। इसी को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को तीसरी बार सीबीआई ने समन भेजा है।  लेकिन, वो एक बार भी पेश नहीं हुए हैं।  अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए तेजस्वी पूछताछ से दूर रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में ही इस बार तलब किया गया था। इससे पहले चार और 11 फरवरी को तेजस्वी यादव को सीबीआई ने इस मामले में समन जारी किया था। पिछले दिनों ईडी की छापेमारी के दौरान तेजस्वी यादव दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने मकान में मौजूद थे।