ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Lalu Prasad Yadav: राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार! विधानसभा चुनाव से पहले लालू ने दे दिया नया नारा

Lalu Prasad Yadav: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने नया नारा दे दिया है. राज्य सरकार को हर मुद्दे पर विफल करार देते हुए लालू ने राज्य की जनता से सही समय पर राइट टर्न लेने की अपील की है.

Bihar News
आरजेडी का नया नारा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lalu Prasad Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव को अभी करीब एक साल का वक्त है लेकिन अभी से ही चुनावी विसात बिछने लगे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने नया नारा दे दिया है और राज्य की जनता से अपील की है कि वह सोंच समझकर सही का चुनाव करें।


दरअसल, इस साल नवंबर महीने में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं। साल 2025 के आगाज के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी और संगठन को मजबूत किया जा रहा है और चुनावी रणनीति तय होने लगी है। इसी बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने ‘राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार’ का नारा दे दिया है।


लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “सही का चुनाव करें अबकी बार बदलाव करें! एक पथ पर भ्रष्टाचार का गिरने वाला पुल है। बेरोज़गारी है, गरीबी है, पलायन है, अपराध है। कराह रहा अपना बिहार है। दूसरे पथ पर युवाओं के लिए नियुक्ति व रोजगार है, माई-बहिन का मान है, विधवाओं का सम्मान है, बुजुर्गों व दिव्यांगों का सहारा है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली से बिल की बचत से रोशन होता घर है, नया बिहार का संकल्प है। राइट टर्न लेगा बिहार इस बार तेजस्वी सरकार”।


लालू प्रसाद ने अपने पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के शासनकाल और तेजस्वी के वादों का जिक्र किया है और राज्य की जनता से कहा है कि राइट टर्न लेने का वक्त आ गया है। पोस्टर में दो सड़के दिखाई गई हैं। नीतीश पथ पर बेरोजगारी, गिरते पुल, अपराध और खराब सड़कें दिखाई गई हैं जबकि दूसरी तरफ तेजस्वी पथ दिखाया गया है, जिसमें राइट टर्न का साइन बोर्ड लगा है।