ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Lalu Prasad Birthday: लालू के जन्मदिन पर बिहार में हो गया कांड, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने लालू की तस्वीर पर पहना दी माला; क्यों होने लगी चर्चा?

Lalu Prasad Birthday: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर सीवान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जीवित लालू की तस्वीर पर माला पहनाकर अनोखी घटना को अंजाम दिया। इस पहल ने राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा पैदा कर दी है।

Lalu Prasad Birthday
विधायक ने यह क्या कर दिया?
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Lalu Prasad Birthday: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद का आज 78वां जन्मदिन है। लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आरजेडी ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। राजधानी पटना समेत राज्य के हर जिला में पार्टी कार्यालय में लालू प्रसाद के जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी दौरान सीवान में लालू प्रसाद के जन्मदिन पर कांड हो गया। आरजेडी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जीवित लालू की तस्वीर पर माला पहना दिया।


दरअसल, सीवान में राजद नेताओं ने इस बार लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस को एक अलग ही ‘आध्यात्मिक ऊंचाई’ पर पहुंचा दिया। पूर्व विधानसभा स्पीकर विधायक अवध बिहारी चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीवित और राजनीतिक रूप से अब भी सक्रिय लालू यादव की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाकर ‘श्रद्धा सुमन’ अर्पित कर दिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजू थे लेकिन किसी ने नहीं कहा कि जिंदा लोगों की तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाया जाता है। तस्वीरें सामने आने के बाद जिले के सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।






आरजेडी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने फेसबुक पर तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, “गरीब का बेटा, गाँव की मिट्टी से उठा वो नेता — जो संसद तक पहुँचा, लेकिन कभी ज़मीन नहीं छोड़ी। लालू यादव सिर्फ़ एक नाम नहीं, एक आंदोलन हैं। उन्होंने राजनीति को भाषणों से नहीं, अपने संघर्षों से ज़िंदा किया। जो रेल चला सकता है बिना किराया बढ़ाए, वो लालू है। जो पिछड़ों, दलितों और आम आदमी की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाए — वो लालू है”।


उन्होंने आगे लिखा, “जहाँ बाकी नेता कुर्सी के पीछे भागते रहे, वहाँ लालू जी ने अपने जीवन को सिद्धांतों के लिए समर्पित किया। आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें सिर्फ़ शुभकामनाएँ नहीं देते, बल्कि उन्हें धन्यवाद कहते हैं — उनके साहस, उनके समाजवाद और उनकी सच्ची जनप्रतिबद्धता के लिए। लालू जी सिर्फ़ बिहार के नहीं, पूरे भारत के दिलों में बसते हैं।आपका जीवन दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, और यूँ ही जनता की प्रेरणा बने रहें। जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ लालू प्रसाद यादव जी को!” 

सीवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता