ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

लालू और चंद्रिका परिवार के बीच मचे घमासान में फंसे दो ड्राइवर, जानिए कैसे पड़े दोनों के चक्कर में

PATNA: लालू प्रसाद और चंद्रिका राय के परिवार के बीच मचे घमासान में दो ड्राइवर बीच में फंस गए हैं. अब दोनों ड्राइवर रो रहे हैं. वह इस गलती पर पछता रहे कि आखिर एक वीआईपी परिवार का सा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद और चंद्रिका राय के परिवार के बीच मचे घमासान में दो ड्राइवर बीच में फंस गए हैं. अब दोनों ड्राइवर रो रहे हैं. वह इस गलती पर पछता रहे कि आखिर एक वीआईपी परिवार का सामान अपने गाड़ी पर लोड़ क्यों कर लिया. जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा हैं.


न कोई सामान ले रहा ना उतार रहा

राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सामान अपने आवास से निकालकर दो पिकअप वैन पर लोड करके बहू ऐश्वर्या के मायके भेज दिया. लेकिन दोनों पिकअप पर लोड सामान को उतारने के लिए चंद्रिका राय तैयार नहीं हैं. दोनों गाड़ियों को वह थाना भेजना चाहते हैं. इसके चक्कर में दोनों गाड़ी के ड्राइवर परेशान हैं. गाड़ी के एक ड्राइवर ने बताया कि कोई सामान उतार नहीं रहा है. हमको भाड़ा लेकर सीतामढ़ी गाड़ी जाना है. लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं हैं. इस ठंड में वह कब तक दोनों के विवाद में फंसे रहेंगे.


राबड़ी ने भिजवाया सामान

ऐश्वर्या शादी के बाद जो सामान लेकर चंद्रिका राय के घर से अपने ससुराल गई थी वह सारा सामान लालू परिवार ने वापस कर दिया है, लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है ऐसे में चंद्रिका राय ने दो टूक कह दिया है कि राबड़ी देवी ने भले ही ऐश्वर्या का सामान वापस कर दिया हो लेकिन वह इसे अपने घर में नहीं रखेंगे चंद्रिका राय ने कहा है कि यह सारा सामान पुलिस जब करके अपने पास ले जाएं क्योंकि मामला कोर्ट में है.



टैग्स