ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

लालू की बेटी रोहिणी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP, आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

PATNA: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बीजेपी ने सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य

लालू की बेटी रोहिणी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP,  आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बीजेपी ने सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।


दरअसल, आरजेडी ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी का एलान होने के बाद रोहिणी ने सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ की पूजा अर्चना के बाद अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है और अधिक से अधिक लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद कर रही हैं। इसी बीच बीजेपी ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं।


बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रोहिणी आचार्य की मां राबड़ी देवी को सरकार ने जो सुरक्षा मुहैया कराई है उसका वे गलत इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी का आरोप है कि रोहिणी अपनी मां राबड़ी देवी के सुरक्षा में तैनात जवानों को अपने साथ लेकर चुनाव अभियान में जा रही हैं, जो पूरी तरह से गलत है। यह खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।


अब बीजेपी अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची है। बीजेपी ने कहा है कि उसके पास पक्की जानकारी है कि रोहिणी आचार्य रोड शो के दौरान अपनी मां राबड़ी देवी के सुरक्षा में तैनात जवानों को साथ लेकर चल रही थीं, जो कि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।