ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

लालू यादव के भतीजे पर दर्ज FIR, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का है आरोप

PATNA : राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के भतीजे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चचेरे भाई के खिलाफ पटना के थाने में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। इनके ऊपर एक बिल्डर स

 लालू यादव  के भतीजे पर दर्ज FIR,  2 करोड़ की रंगदारी मांगने का है आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के भतीजे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चचेरे भाई के खिलाफ पटना के थाने में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। इनके ऊपर एक बिल्डर से 2 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में उनपर लगाया गया है। इनके खिलाफ दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसको लेकर दानापुर एसएचओ  ने बताया कि सुभ शौर्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के तरफ से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


दरअसल, सुभ शौर्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पटना में दानापुर-खगौल रोड पर पुलिस के मौजूदगी में सरकारी अमीन से अपनी जमीन की नपाई करवा रहे थे। इस दौरान पुलिस के जाते ही लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय वहां पहुंच गए।  उन्होंने अपनी पिस्तौल तान दी और पैसे नहीं देने के कारण  सुभ शौर्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और उनकी भाई की पिटाई कर डाली। जिसके बाद इनलोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। बाद में उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है।


 नितिन कुमार ने बताया कि, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव का बेटा नागेंद्र राय अपने 20-25 हथियार बंद गुंडों के साथ हथियार लहराते और एयर फायरिंग करते हुए पहुंचा और बिना रंगदारी दिए काम शुरू करने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी क्रम में कई राउंड गोलियां भी चलीं। फायरिंग में दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वो किसी तरह वहां से जान बचा कर भाग निकले। उन्होंने दावा किया कि वो अपने मोबाइल में घटना का कुछ फुटेज रिकार्ड कर लिया है। 


इधर, नागेंद्र राय ने भी जमीन के मालिक सुभाष चंद्र राय (73) के खिलाफ उनसे कथित रूप से 5 लाख की उगाही करने की कोशिश करने के लिए क्रॉस-शिकायत दर्ज करायी है। इस पूरे मामले में सिटी एसपी (पश्चिम) राजेश कुमार ने कहा कि हमें दोनों शिकायतें मिली हैं और जांच चल रही है। यह पूरा विवाद पटना के 40 डिसमिल जमीन के एक प्लॉट से जुड़ा हुआ है। जिस जमीन के लिए ये विवाद हुआ उस जमीन की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।  ये जमीन दानापुर थाने के तहत सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन जाने वाले रास्ते में पड़ता है।