ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

PM मोदी के बिहार दौरे की लालू ने की आलोचना: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक बोले..राघोपुर से हार रहे तेजस्वी, इसलिए RJD सुप्रीमो दे रहे अनर्गल बयान

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर यात्रा का स्वागत किया। कहा कि मोदी जी के दिल में बिहार बसता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को ऊंचाई पर ले जा रहे हैं।

BIHAR
प्रधानमंत्री का स्वागत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर पहुंचे थे। जहां किसानों के कल्याण, खुशहाली और समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए किसान सम्मान निधि की19वीं किस्त जारी की। पीएम मोदी ने देश के करीब 10 करोड़ किसानों को बड़ी सौगात दी। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर यात्रा का स्वागत किया। 


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मोदी जी के दिल में बिहार बसता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। वही पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर विपक्ष के बयान पर रोहित सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव हारने जा रहे हैं। इसी हताशा में उनके पिता लालू यादव अनर्गल बयान दे रहे हैं। 


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि चारा चोरी करने वाले लालू यादव कोई योद्धा नहीं हैं। बिहार की जनता ने लालू परिवार का राजनीतिक विसर्जन तय कर दिया है। बिहार की जनता 2025 के विधानसभा चुनाव में अपना फैसला सुनाएगी। रोहित सिंह ने दावा किया कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।