ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

लगातर तीसरी बार PM बनने के बाद PM मोदी की पहली विदेश यात्रा : मेलोनी संग करेंगे बैठक

DESK : लोकसभा का चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार पीएम बनकर इतिहास रचने के बाद पीएम मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं। वह जी-7 शिखर

लगातर तीसरी बार PM बनने के बाद PM मोदी की पहली विदेश यात्रा : मेलोनी संग करेंगे बैठक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा का चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार पीएम बनकर इतिहास रचने के बाद पीएम मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं। वह जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आज इटली रवाना होंगे।


विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में बताया कि पीएम मोदी शुक्रवार को होने वाले जी-7 सम्मेलन में शामिल होने आज इटली जाएंगे। इस सम्‍मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और ग्‍लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।


वहीं, शिखर सम्मेलन में भारत की यह 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी। प्रधानमंत्री आउटरीच सत्र में शामिल होंगे। सम्मेलन से अलग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी7- देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।


उधर, पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत स्विट्जरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर शामिल होगा। इस महीने स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मेलन में लगभग 90 देश शामिल होंगे। यह यात्रा पीएम मोदी को भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।