ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

कुशेश्वर स्थान की जनता से समर्थन मांगने पहुंचे मुकेश सहनी, कहा-अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना होगा

DARBHANGA: कुशेश्वर स्थान की जनता से समर्थन मांगने पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि अधिकार पाने लिए संघर्ष करना होगा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कहा कि कोई ऐसा प्र

कुशेश्वर स्थान की जनता से समर्थन मांगने पहुंचे मुकेश सहनी, कहा-अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: कुशेश्वर स्थान की जनता से समर्थन मांगने पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि अधिकार पाने लिए संघर्ष करना होगा।  वीआईपी प्रमुख  मुकेश सहनी ने आगे कहा कि कोई ऐसा प्रखंड नहीं होगा, जहां हम नहीं पहुंचे हैं। किसी समस्या का समाधान मुश्किल नहीं है।


विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और लोगों से पार्टी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों से एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि एकता में बड़ी ताकत है। अगर हम एकजुट रहे तो तय है कि अन्य राज्यों की भांति बिहार में भी निषादों को जल्द आरक्षण मिलेगा। 


भदहर और नदियानी गांव में लोगों को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि यह गांव हमारे पैतृक गांव के नजदीक है। छठ के मौके पर आपके बीच आया हूं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार का कोई भी ऐसा प्रखंड नहीं है जहां मैं नहीं पहुंचा हूं। 


मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि किसी समस्या का समाधान मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम गरीब के घर जरूर पैदा हुए हैं लेकिन, हमे अपने अधिकार के प्रति सजग होना होगा। हमें अपनी किस्मत मानकर नहीं बैठना होगा। तय है कि हम बिहार में भी झंडा गाड़ेंगे। 


उन्होंने लोगों में उत्साह भरते हुए कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान नहीं, बस संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर निषाद समाज को अब तक आरक्षण मिल गया होता तो हमारा समाज काफी आगे निकल चुका होता। आज अन्य कई राज्यों में आरक्षण मिल रहा है। 


उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। आने वाला समय हमारा है। आज हम भले पीछे है लेकिन हिम्मत से आगे बढ़ेंगे। हमलोगों को खोने के लिए कुछ नहीं है, सभी कुछ पाने के लिए है।

टैग्स