ब्रेकिंग
पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बोले सम्राट चौधरी..नीतीश की विदाई का सिम्बॉल है सुधाकर सिंह का इस्तीफा

PATNA: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बोले सम्राट चौधरी..नीतीश की विदाई का सिम्बॉल है सुधाकर सिंह का इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सुधाकर सिंह का इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई का सिम्बॉल है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे का मतलब है कि सीएम नीतीश कुमार अब जा रहे हैं। ऐसे में अब नीतीश कुमार अपना बोरिया विस्तरा बांध लें। RJD ने उनकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है। जिसकी पूरी जानकारी जगदानंद सिंह ने पहले ही दे दी है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में पलटू सीएम नीतीश कुमार का क्या हश्र होने वाला है इसकी पूरी पटकथा RJD की ओर से लिखी जा चुकी है। आपको बता दें कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 


इस मामले की पुष्टि सुधाकर सिंह के पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कर दी है। जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर हो गयी है। बीजेपी के कई नेता इसे लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।