ब्रेकिंग
मंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगी

खगड़िया के बेलदौर विस के बूथ संख्या 182 और 183 पर फिर से होगा मतदान, 10 मई की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चुनाव आयोग ने फिर से मतदान कराये जाने का आदेश दिया है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा के बूथ संख्या 182 और 18

खगड़िया के बेलदौर विस के बूथ संख्या 182 और 183 पर फिर से होगा मतदान, 10 मई की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चुनाव आयोग ने फिर से मतदान कराये जाने का आदेश दिया है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा के बूथ संख्या 182 और 183 पर फिर से मतदान किए जाने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया है। 


दरअसल सामाजिक तत्वों ने 7 मई को हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान हंगामा किया था और ईवीएम में तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला पदाधिकारी की रिपोर्ट पर इस मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव कराने का फैसला लिया है। 


खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा के 182 और 183 मतदान केंद्र पर 10 मई की सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मतदान कराए जाने के निर्देश दिये गए हैं। इस मामले में 600 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। 


बता दें कि रोड नहीं तो वोट नहीं की बात ग्रामीणों ने की थी और मतदान केंद्र संख्या 182 और 183 पर जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान असमाजिक तत्वों ने ईवीएम को तोड़ दिया था। घटना गोगरी प्रखंड इलाके के सरौंन गांव की पुरी की है। जहां दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा भी हुआ था।