ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली शराब नीति केस: केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, CBI ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, हालांकि ऐन वक्त पर सुनवाई टल गई है। सीबीआई ने सुप्रीम क

दिल्ली शराब नीति केस: केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, CBI ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, हालांकि ऐन वक्त पर सुनवाई टल गई है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से और वक्त की मांग कि जिसपर कोर्ट ने अपील को स्वीकार करते हुए सुनवाई को पांच सितंबर तक के लिए टाल दिया है।


दरअसल, शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बावजूद अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा नहीं हो सके हैं। सीबीआई के केस में केजरीवाल को बेल नहीं मिल सकी है, जिसके कारण वह जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। सीबीआई के केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत के लिए गुहार लगाई थी।जिस पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन अचानक सुनवाई टल गई। 


सुनवाई से पहले ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से वक्त मांग दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सीबीआई को पांच सितंबर तक का समय दे दिया। इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था और सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा था। अब केजरीवाल की जमानत याचिका पर 5 सितंबर को सुनवाई होगी।


बता दें कि दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई कर रही है जबकि इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। ईडी के मामले में केजरीवाल को तो सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गया है लेकिन सीबीआई के मामले में बेल नहीं मिलने के कारण वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। बीते 26 जून को सीबीआई ने केजरीवाल को अरेस्ट किया था। हाई कोर्ट केजरीवाल की जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। ऐसे में केजरीवाल को अब सुप्रीम कोर्ट से ही राहत की उम्मीद है।