ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

'काल कोठरी से प्रवचन देने की जगह लालू जी को पश्चाताप करना चाहिए'

PATNA : बिहार की पॉलिटिक्स में भूत ने एंट्री पर सियासी बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय ने इसी मु्द्दे से जुड

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार की पॉलिटिक्स में भूत ने एंट्री पर सियासी बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय ने इसी मु्द्दे से जुड़े लालू यादव के एक ट्वीट के जवाब में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। मंगल पाण्डेय ने दनादन ट्वीट कर लालू यादव को प्रवचन की जगह पश्चाताप की सलाह दी है।

मंगल पाण्डेय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि काल कोठरी से प्रवचन देने की जगह लालू जी को पश्चाताप करना चाहिए। वहीं इससे पहले एक और ट्वीट कर उन्होनें कहा कि घोटाले का आरोप साबित होने पर रांची जेल की शोभा बढ़ा रहे लोग अब बेरोजगारी, विधि व्यवस्था और शुचिता पर प्रवचन वाच रहे हैं।

दरअसल लालू ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए लिखा था कि इस बार जनता कसके वोट की झाड़-फूंक से इनके सारे भूत-प्रेत छुड़ा देगी। विकराल बेरोजग़ारी, महँगाई, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और घूसख़ोरी जैसे सतही भूत-प्रेती और डरावने मुद्दों की बात नहीं करके छलिया लोग जनता को भ्रमित करने के लिए भुतही बातें कर रहे है।

लालू ने ऐसा ट्वीट  नीतीश के उस किस्से पर टिप्पणी करते हुए कहा जिसे नीतीश ने नये साल के पहले दिन बधाई देने आए हुए लोगों को भूत का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि जब वे पटना के 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में जब वे रहने आए थे तो दो सीएम, लालू और राबड़ी उस आवास के आवासीय परिसर से दो फीट मिट्‌टी तक ले गए थे।ये पूछे जाने पर लालू ने हंसते हुए कहा था कि वे सीएम आवास में भूत छोड़कर आए हैं। इसपर नीतीश कुमार ने कहा था कि टोना-टोटका, अंधविश्वास, ये सब बेकार की बातें हैं और हम इन बातों पर विश्वास नहीं करते।



टैग्स