ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

अपनी सीट पर वोटिंग होने के बाद मांझी ने चलाई पतवार, बोले.. शराबबंदी कानून की समीक्षा जरूरी

PATNA : विधानसभा चुनाव के ठीक पहले एनडीए में एंट्री लेने वाले जीतन राम मांझी पहले चरण की वोटिंग टक्कर नीतीश कुमार की जमकर तारीफ कर रहे थे. लेकिन पहले चरण में इमामगंज विधानसभा सीट स

अपनी सीट पर वोटिंग होने के बाद मांझी ने चलाई पतवार, बोले.. शराबबंदी कानून की समीक्षा जरूरी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के ठीक पहले एनडीए में एंट्री लेने वाले जीतन राम मांझी पहले चरण की वोटिंग टक्कर नीतीश कुमार की जमकर तारीफ कर रहे थे. लेकिन पहले चरण में इमामगंज विधानसभा सीट सहित मखदुमपुर सीट पर वोटिंग खत्म होने के बाद मांझी के तेवर अब बदलने लगे हैं. जीतन राम मांझी खुद इमामगंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके दामाद देवेंद्र मांझी मखदुमपुर और उनकी समधन ज्योति बाराचट्टी से चुनाव मैदान में है और इन सभी चीजों पर पहले चरण में वोट पड़ चुके हैं.

पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद मांझी पर से दबाव कम हो गया है पर यही वजह है कि वह अब खुलकर तमाम मुद्दों पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर मांझी ने नए सिरे से बयान दिया है. मांझी ने कहा है कि शराब बंदी कानून की समीक्षा करने की जरूरत है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि शराबबंदी कानून के कारण बड़ी तादाद में लोग गिरफ्तार हुए हैं. जिनमें बेकसूर लोग भी शामिल हैं

जेडीयू के साथ आने से पहले भी जीतन राम मांझी जब महागठबंधन में थे तो वह शराबबंदी कानून की आलोचना करते थे. इसके अलावे वह कई बार कह चुके हैं कि मजदूर दिन भर काम करते हैं वह रात में थोड़ा शराब पीते हैं जिससे उनकी थकान मिट सके, लेकिन अब मांझी नीतीश कुमार के साथ आकर उनके ही ड्रीम प्रोजेक्ट पर सवाल उठाने लगे हैं. 

टैग्स