ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

‘पहले अपने पाप के बारे में बताएं नीतीश.. तब करें प्रायश्चित की बात’, JDU के पोस्ट पर BJP के सम्राट का तीखा हमला

PATNA: जेडीयू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी बार लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे, ऐसे में उन्हें अपने झूठे वादों के लिए प्रायश्चित कर लेना चाहिए। जेडीयू के आधिकारिक ट्विट

‘पहले अपने पाप के बारे में बताएं नीतीश.. तब करें प्रायश्चित की बात’, JDU के पोस्ट पर BJP के सम्राट का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जेडीयू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी बार लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे, ऐसे में उन्हें अपने झूठे वादों के लिए प्रायश्चित कर लेना चाहिए। जेडीयू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए इस पोस्ट के बाद बीजेपी के साथ से एनडीए के तमाम दल हमलावर हो गए हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि जेडीयू के लोग सपना देखना बंद कर दे क्योंकि पीएम मोदी 2024 ही क्या अभी कई सालों तक लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे। नीतीश कुमार जो पाप किए हैं पहले उसके बारे में लोगों को बताएं।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि किसी की मानसिक स्थिति ही खराब हो गई है तो उसपर कुछ नहीं कहना बेकार है। जेडीयू तो किसी पार्टी के स्वरूप में ही नहीं है, ये तो सिर्फ कट पेस्ट वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी लगातार कई साल लाल किला पर तिरंगा फहराते रहेंगे, इसलिए जेडीयू के लोग सपना देखना बंद कर दें। नीतीश कुमार ने तो खुद को दरभंगा में प्रधानमंत्री घोषित कर चुके हैं। नीतीश कुमार को सपना देखने दीजिए, 2024 में नरेंद्र मोदी ही लाल किला पर झंडा फहराएंगे।


जेडीयू के यह कहने पर कि नरेंद्र मोदी ने जितने झूठ बोले हैं उसका प्रायश्चित कर लें, इसपर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार पहले अपने पाप को लोगों से बताएं, तब प्रायश्चित की बात करें। नीतीश कुमार ने पिछले 18 वर्षों में सिर्फ बिहार को धोखा दिया है। दरभंगा एम्स के मामले में सरकार पूरी तरह से झूठ बोल रही है। साल 2020 में भारत सरकार ने 1265 करोड़ रुपया स्वीकृत कर दिया था, 2021 में जमीन ट्रांसफर कर दिया गया। उस जमीन पर 65 करोड़ रुपए का मिट्टी भराई का काम हुआ और इसके बाद नीतीश ने उसे रद्द कर दिया।


सम्राट ने कहा कि नीतीश अब कह रहे हैं कि साढ़े तीन सौ करोड़ का मिट्टी भराई करेंगे। यह बिहार में एक नया घोटाला है और नीतीश कुमार की साठगांठ जमीन माफिया से है, यही वजह है कि एम्स के निर्माण में देरी कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पैसा स्वीकृत करने के साथ साथ डायरेक्टर को भी बहाल कर दिया था और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को इसके बारे में पता ही नहीं है। वेलनेस सेंटर बनाने के लिए पांच हजार करोड़ रुपए हर साल केंद्र सरकार बिहार को दे रही है। बिहार को एक हजार करोड़ रुपया मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए केंद्र ने उपलब्ध कराया लेकिन नीतीश कुमार सिर्फ सपना देखने में लगे हैं कि प्रधानमंत्री बनेंगे।