ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

लोकसभा चुनाव से पहले JDU ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू ने अपन

लोकसभा चुनाव से पहले JDU ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार की सत्तारूढ़  पार्टी जदयू ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता जातियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह करेंगे। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।


जदयू के तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 29 दिसंबर 2023 को सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक निर्धारित की है। इस बैठक में पार्टी के सर्वोच्च नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।


वहीं, जदयू के इस बैठक को लेकर यह चर्चा शुरू हो गई है कि इसमें हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और आगामी चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार कोई   बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके बाद सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोकसभा  चुनावों में अभी करीब 6 महीने का समय है। हालांकि, इससे पहले दिल्ली में जदयू के नेताओं की बैठक बुला ली गई है। इस बैठक में विपक्षी दलों को एकजुट करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। जदयू के नेताओं का दावा है कि नीतीश कुमार इस रैली से पीएम मोदी को चुनौती देंगे। एक दिन पहले ही जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार भी कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नीतीश कुमार को बुलाया है। जनता ने नीतीश के काम को देखकर उन्हें आमंत्रण दिया है। यह अच्छी बात है।


उधर, जदयू की यह बैठक लोकसभा चुनावों से पहले की तैयारी के तौर पर देखी जा रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से इसके एजेंडे के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। परंतु, जानकार मानते हैं कि यह बैठक चुनावों का समय नजदीक आने को लेकर रणनीति बनाने और पार्टी लाइन को क्लियर करने को लेकर अहम हो सकती है।