ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस से भिड़े बंद समर्थक, NH किया जाम; हिरासत में लिए गए कई लोग

JEHANABAD : भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों ने बुधवार को अहले सुबह पटना- गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 को जाम किया है। भारत बंद के दौरान शहर के उंटा मोड़ के पास पुलिस और बंद समर्थकों

पुलिस से भिड़े बंद समर्थक, NH किया जाम; हिरासत में लिए गए कई लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों ने बुधवार को अहले सुबह पटना- गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 को जाम किया है। भारत बंद के दौरान शहर के उंटा मोड़ के पास पुलिस और बंद समर्थकों के बीच नोक झोंक हुई। इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बंद समर्थकों को खदेड़ा और यातायात आरंभ किया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन बंद समर्थकों को हिरासत में भी लिया है। करीब दो घंटे तक जाम रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


वहीं बंद के कारण सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को भी परेशानी हो रही है। बंद को लेकर कई अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र पर पैदल चलकर जा रहे हैं। बंद के कारण कारण सड़कों पर वहां काम चल रहे हैं वहीं नगर सेवा के ऑटो भी काफी कम चल रहे हैं जिसके कारण सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।


इसके अलावा बेगूसराय में भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़को पर निकले भीम आर्मी के सदस्यों ने किया NH 31 को जाम। नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक, खातोपुर और मोहम्मदपुर सहित विभिन्न जगहों पर लोगों का प्रदर्शन। सड़को के दोनों लेन को काम करवाया गया है। बंद की वजह से NH पर वाहनों की लगी लंबी कतार लग गयी है। दोनो ओर से ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतार है।