ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

जहानाबाद में नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला : कहा- जुमले ने वर्ष 2014 और 2019 का चुनाव जिताया था, अबकी बार झांसे में नहीं आएगी जनता

JEHANABAD : जहानाबाद जिले में पहली जून को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर बुधवार को राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर

जहानाबाद में नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला : कहा- जुमले ने वर्ष 2014 और 2019 का चुनाव जिताया था, अबकी बार झांसे में नहीं आएगी जनता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले में पहली जून को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर बुधवार को राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद जहानाबाद के गांधी मैदान के सभास्थल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पहुंचकर लोकसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 


इस मौके पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोगों को महागठबंधन से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर चुनाव जिताने की अपील की। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को भगाना है और इंडी गठबंधन की केंद्र में सरकार बनाना है। 


लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में मोदी जी झूठ बोलकर चुनाव जीत गए थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भी दावा किया गया था कि मोदी आएगा तो महंगाई भगाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा जैसे जुमले बोलकर चुनाव जीत गये थे। लेकिन इस बार नरेंद्र मोदी का झूठ लोग समझ गए हैं। इस बार नरेंद्र मोदी के झांसे में लोग आने वाले नहीं हैं।

टैग्स