ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

JEHANABAD NEWS: जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति, भूमिहार की जगह लिख दिया यादव, जगदीश शर्मा ने की CM नीतीश से शिकायत

JEHANABAD: पूरे बिहार में जमीन के सर्वेक्षण का कार्य जारी है। लोगों को कागजात बनाने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। भूमि सर्वे में लगातार कई जगह से शिकायतें मिल रही है। ताजा माम

JEHANABAD NEWS: जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति, भूमिहार की जगह लिख दिया यादव, जगदीश शर्मा ने की CM नीतीश से शिकायत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: पूरे बिहार में जमीन के सर्वेक्षण का कार्य जारी है। लोगों को कागजात बनाने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। भूमि सर्वे में लगातार कई जगह से शिकायतें मिल रही है। ताजा मामला जहानाबाद जिले के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा से जुड़ा सामने आया है। जहां जमीन का सर्वे करने आए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों और अमीन के द्वारा जगदीश शर्मा के जाति भूमिहार से बदलकर यादव कर दिया गया।


 इस बात की शिकायत पूर्व सांसद जगदीश शर्मा  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय हरकत में आया और उसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया। जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा घोसी प्रखंड के कुर्रे गांव के रहने वाले हैं। 


जगदीश शर्मा घोसी से कई बार विधायक और जहानाबाद लोक सभा से सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी शांति शर्मा और बेटे राहुल शर्मा भी घोसी से विधायक रह चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहानाबाद के बड़े राजनीतिक दिग्गज नेता के साथ जमीन सर्वे में जब इस तरह की गड़बड़ी हो सकती है तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है? यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। 


सर्वे के अभिलेख में रैयत का नाम जगदीश शर्मा और पिता का नाम स्वर्गीय कामत शर्मा लिखा हुआ है। ये भूमिहार जाति से आते हैं लेकिन सर्वे के कागजात में यादव दर्शाया गया है। अब इस बात की चर्चा जिले में चारों ओर हो रही है। पूरे जहानाबाद में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्वे कागजात में जाति गलत लिखे जाने की जानकारी पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर किया है और सर्वे में हो रही खामियों पर सवाल उठाया है। JEHANABAD NEWS: जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति, भूमिहार की जगह लिख दिया यादव, जगदीश शर्मा ने की CM नीतीश से शिकायत

JEHANABAD NEWS: जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति, भूमिहार की जगह लिख दिया यादव, जगदीश शर्मा ने की CM नीतीश से शिकायत

JEHANABAD NEWS: जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति, भूमिहार की जगह लिख दिया यादव, जगदीश शर्मा ने की CM नीतीश से शिकायतJEHANABAD NEWS: जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति, भूमिहार की जगह लिख दिया यादव, जगदीश शर्मा ने की CM नीतीश से शिकायतJEHANABAD NEWS: जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति, भूमिहार की जगह लिख दिया यादव, जगदीश शर्मा ने की CM नीतीश से शिकायत

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता