ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

भ्रष्टाचार पर सख्त सरकार, घूसखोर राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार पर होगी कड़ी कार्रवाई

बता दें कि जमुई के खैरा प्रखंड के अंचल कार्यालय में कार्यरत हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने 60 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। शृंगारपुर के युवक की शिकायत के बाद निगरानी ने यह कार्रवाई की थी।

BIHAR POLITICS
मंत्री ने दिया निर्देश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Land Record: पिछले दिनों जमुई में जमीन के परिमार्जन के लिए 60 हजार रूपये घूस लेते पकड़े गये राजस्व कर्मचारी आशीष पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि जमीन संबंधी काम के लिए किसी से मिलने की जरूरत नहीं है। अब सीधे ONLINE आवेदन देकर जमीन संबंधी काम कराया जा सकता है। 


जमुई के खैरा में निगरानी विभाग द्वारा जमीन के परिमार्जन के लिए साठ हजार रुपये घूस लेते पकड़े गए राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री संजय सरावगी ने दिया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि विभाग की सभी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध है। 


उन्होंने कहा कि आप अपने मोबाइल या अपने पास के वसुधा केंद्र से निर्धारित राशि का भुगतान कर ऑनलाइन सभी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। आमलोगों को किसी अधिकारी-कर्मचारी से मिलने की जरूरत नहीं है। सभी ऑनलाइन सेवा में काम के लिए समय निर्धारित है। मुख्यालय में टीम बनाकर उसकी मॉनीटिरिंग कराई जा रही है।


बता दें कि जमुई के खैरा प्रखंड के अंचल कार्यालय में कार्यरत हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने 60 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। शृंगारपुर के युवक की शिकायत के बाद निगरानी ने यह कार्रवाई की थी। 20 फरवरी दिन गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक से जमीन संबंधी मामले को लेकर हल्का कर्मचारी ने पैसे मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग से की थी। जिसके बाद निगरानी की टीम ने भ्रष्ट हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।