ब्रेकिंग
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौत

इंग्लैंड से वोट डालने तेजस्विनी पहुंची खगड़िया, पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हुई शामिल

KHAGARIA: बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। राज्य निर

इंग्लैंड से वोट डालने तेजस्विनी पहुंची खगड़िया, पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हुई शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA:  बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में शाम 6 बजे तक औसत 60.00 फीसदी वोटिंग हुई है। 


खगड़िया की तेजस्विनी इंग्लैंड में रहती हैं। इंग्लैंड में साइक्लोजिस्ट और रिसर्चर हैं। जब तेजस्विनी को पता चला कि खगड़िया में तीसरे चरण 7 मई को मतदान होगा। वो इंग्लैंड से भारत आने का टिकट बना लिया और इलेक्शन से पहले खगड़िया पहुंच गयी। आज तेजस्विनी पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुईं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


लोकसभा चुनाव को लेकर खगड़िया के मतदाताओं में आज खासा उत्साह देखने को मिला। इंग्लैंड से खगड़िया आई महिला वोटर तेजस्विनी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची। वो खगड़िया के गोगरी बूथ पर पहुंची और वहां पहुंचकर लंबी कतार में लग गई और अपनी बारी का इंतजार करने लगी। जब उनकी बारी आई तो उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ-साथ पूरे परिवार ने भी गोगरी बूथ पर मतदान किया। पोलिंग बूथ से मतदान देकर निकलने के बाद तेजस्विनी ने अन्य मतदाताओं से अपील किया कि वो भी घर से निकले और जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। 


उन्होंने लोगों से कहा कि अपने वोट के अधिकार को समझिए। वोट देना बहुत जरूरी है जब हम वोट देने के लिए इंग्लैंड से खगड़िया आ सकते हैं तब आप खगड़िया में रहते हुए वोट देने से वंचित क्यों हो रहे हैं जाइए अपने मतदान केंद्र पर और जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कई लोग तेजस्विनी की बातों से प्रेरित हुए और मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


तेजस्विनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे डैडी ने कहा कि हमारे एक वोट से हमारे देश का सूरत और सीरत दोनों बदल सकता है। इसलिए हम यहां इंग्लैंड से वोट देने के लिए आए है। इंग्लैंड में साइक्लोजिस्ट और रिसर्चर हैं। हम लोगों से यही अपील करेंगे की आप जहां कही भी हो लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बने और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इंग्लैंड से वोट डालने तेजस्विनी पहुंची खगड़िया, पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हुई शामिल


इंग्लैंड से वोट डालने तेजस्विनी पहुंची खगड़िया, पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हुई शामिल

टैग्स