ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

हिंदुओं की संख्या घटने पर BJP सांसद का विवादित बयान : कहा- 'देश नहीं चलेगा 4 बीवी और 40 बच्चों से ....',

DESK : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक विवादित बयान सामने आया है। भाजपा सांसद ने कहा कि भारत में मुस्लिम आबादी का बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता

 हिंदुओं की संख्या घटने पर BJP सांसद का विवादित बयान : कहा- 'देश नहीं चलेगा 4 बीवी और 40 बच्चों से ....',
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक विवादित बयान सामने आया है। भाजपा सांसद ने कहा कि भारत में मुस्लिम आबादी का बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। चार बीवी और 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए। भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि जब से मैं आबादी के आंकड़ों का समाचार पढ़ा हूं, आहत हूं।


भाजपा सांसद ने कहा कि जब से मैंने आबादी के आंकड़ों का समाचार पढ़ा है, आहत हूं। हिंदुस्तान में हिंदू आबादी घटना शुभ संकेत नहीं है। देश का इतिहास गवाह है कि जब-जब देश में हिंदू घटा है तो देश का विभाजन हुआ है। भारत में मुस्लिम आबादी का बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। जनसंख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है।


इसके आगे भाजपा सांसद ने कहा कि इतिहास को देखा तो जब-जब देश का विभाजन हुआ है तब ऐसा हुआ है। पकिस्तान में 23.5 प्रतिशत हिंदू आबादी थी, जो घटकर लगभग 2.5 प्रतिशत रह गई है। 21 प्रतिशत हिंदू कहां गए। मैं तो बहुत पहले से कह रहा हूं कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समान कानून बनाना चाहिए। वह चाहे हम दो-हमारे दो हों या फिर हम दो हमारे एक हों। चार बीवी और 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए। सरकार से अपेक्षा करता हूं कि वह जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए।


साक्षी महाराज यही नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा कि पहले भी मैंने चेताया था कि 4 बीवी, 40 बच्चे इस देश नहीं चलेंगे। अगर मैं 4 बच्चों की अपील करने लगा तो? वैसे भी लोगों ने मेरे इस बयान को काटकर चला दिया है। जिससे मेरे खिलाफ केस दर्ज़ हो गया। जबकि मैं न हिंदू की बात करता हूं और न मुसलमान की। मैं देश की बात करता हूं।


इस दौरान भाजपा उम्मीदवार ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि दो लड़कों (राहुल-अखिलेश) ने 'इंडी' गठबंधन बनाया है। सपा के राम गोपाल यादव ने कहा कि मंदिर बेकार है। ये कहीं ताला न लगा दें? वह क्या मंदिर को तुड़वाना चाहते हैं? जबकि हिंदुस्तान के बड़े-बड़े ज्योतिषियों ने मिलकर मुहूर्त निकाला और फिर मंदिर का लोकार्पण हुआ है। पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर तुष्टिकरण के लिए यह सब कहा जा रहा है। बड़ी संख्या में उन्नाव में मुसलमान मुझे वोट दे रहे हैं।