ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Happy New Year 2025: नए साल पर लालू के घर लग गया बधाई देने वालों का तांता, पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंचे कार्यकर्ता

राबड़ी आवास पर नए साल के पहले दिन लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. कार्यकर्ता लालू फैमिली के लिए गिफ्ट लेकर पहुंच रहे हैं. एक कार्यकर्ता तो पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया।

Lalu Prasad Yadav
राबड़ी आवास में जश्न
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Happy New Year 2025: साल 2025 के आगाज के साथ ही देश विदेश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बिहार के सियासी गलियारे में भी जश्न का माहौल है। राबड़ी आवास में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता राबड़ी आवास गिफ्ट लेकर पहुंच रहे हैं। एक कार्यकर्ता तो न्यू ईयर की पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है।


दरअसल, नए साल के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आरजेडी चीफ भी राबड़ी आवास में चौकी लगाकर बैठ गए हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी हैसियत के मुताबिक लालू के लिए गिफ्ट लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं।


लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी आवास में मौजूद हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। लगातार कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और बधाई देकर वापस लौट रहे हैं। यह सिलसिला सुबह से ही जारी है और देर शाम तक चलने की संभावना है। 


इससे पहले लालू ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी,बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ, सफल और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं”।


Happy New Year 2025: नए साल पर लालू के घर लग गया बधाई देने वालों का तांता, पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंचे कार्यकर्ता


Happy New Year 2025: नए साल पर लालू के घर लग गया बधाई देने वालों का तांता, पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंचे कार्यकर्ता


Happy New Year 2025: नए साल पर लालू के घर लग गया बधाई देने वालों का तांता, पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंचे कार्यकर्ता

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता